नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई, द्वारा अंतर्देशीय दत्तक ग्रहण प्रक्रिया के तहत इटली के दंपति फेडरिको कॉर्टेसे एवं मारिया कैथरीना पिशिंग को बालक समीर कुमार (नया नाम: समीर कॉर्टेसे) को विधिवत सुपुर्द किया गया। यह संपूर्ण प्रक्रिया केंद्रीय दत्तक ग्रहण संसाधन प्राधिकरण (CARA) के CARINGS पोर्टल के माध्यम से दत्तक ग्रहण विनियम, 2022 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम, 2015 के प्रावधानों के अनुरूप संपन्न हुई। दंपति ने अत्यंत हर्ष व्यक्त करते हुए बताया कि लगभग तीन वर्षों की प्रतीक्षा के बाद आज उनका परिवार पूर्ण हुआ है।
सहायक निदेशक श्री रीतेश कुमार ने जानकारी दी कि अब तक 14 बच्चों को अंतरदेशीय एवं 45 बच्चों को देश के भीतर दत्तक ग्रहण के माध्यम से परिवार मिल चुका है। इच्छुक नागरिक दत्तक ग्रहण हेतु मिशन वात्सल्य पोर्टल के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं। इस अवसर पर अमरेंद्र मेहता, आदर्श निगम एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित रहे।
भईया जी की रिपोर्ट