-देश और समाज के लिए अपना जीवन न्योछावर करने वाला ही मर कर भी अमर रहते है : नवल किशोर यादव
नवादा : नगर के सीताराम साहू कॉलेज संस्थापक शिक्षाविद समाजसेवी स्व सीताराम साहू की प्रतिमा का अनावरण एवं नए भवन के उद्घाटन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता सह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के विधान पार्षद श्री नवल किशोर यादव जी को पुष्पगुच्छ देकर भाजपा नेता अरविंद कुमार गुप्ता ने सम्मानित किया।
मंच का संचालन प्रिंसपल श्री कृष्ण मुरारी प्रसाद जी ने किया। मौके पर पर सीताराम साहू जी के परिजन, शिक्षक-शिक्षिकाएं सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहें।
भईया जी की रिपोर्ट