नवादा : सोशल मीडिया पर जिले के नेमदारगंज थाना गेट के आगे भोजपुरी गाने पर एक युवती का रिल्स वायरल हो रहा है। युवती के द्वारा ‘”प्रिंस के नाम वांटेड में लिखाईल बा, कट्टा लेकर जानुआं थाना में पकड़ाईल वा, पहले के ओकर चार गो खुल ओकर फाइल वा” “इस गाने पर रिल्स बनाया गया, वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
उक्त रिंल्स पर सोशल मीडिया यूजर्स टिप्पणी भी जमकर कर रहा है।वायरल वीडियो में एक पुलिस कर्मी बहुत ही चुटकुले अंदाज में जवाब देता है:-
कब वीडियो बना के निकल गए मैडम जी नजर ही नहीं आये। आते तो प्रिंस के साथ साथ आपको भी हाजत में बंद कर देते! अब वहीं कुछ युवकों का भी दर्द छलकने लगा है। युवकों का कहना है कि अगर यही वीडियो लड़के बनाये होते तो दारोगा जी अपने पूरे पलटन के साथ युवकों ढूंढ रहे होते ! लेकिन चूंकि वीडियो लड़की का है इसलिए चुप्पी साध रखी है।
भईया जी की रिपोर्ट