नवादा : राज्यसभा चुनाव में एनडीए की सभी पांचों सीटों पर शानदार जीत दर्ज करने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रजातंत्र चौक पर हर्षोल्लास के साथ जश्न मनाया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर खुशी जाहिर की तथा आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा जिला महामंत्री अरविंद कुमार गुप्ता ने कहा कि यह जीत देश की जनता के विश्वास एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मुख्यमंत्री नितीश कुमार के नेतृत्व में किए जा रहे विकास कार्यों की जीत है। उन्होंने कहा कि एनडीए की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। अभी हम राज्यसभा का पांचों सीट जीते है उसी प्रकार पांच राज्य में होने वाला विधान सभा चुनाव भी जीतेगें ।
उपस्थित कार्यकर्ताओं ने नारेवाजी करते हुए कहा
भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद
एनडीए गठबंधन जिंदाबाद
नरेंद्र मोदी जिंदाबाद
नितिन नबीन जिंदाबाद
नीतीश कुमार जिंदाबाद
राज्यसभा तो अभी झांकी है
पांचों राज्य का चुनाव जीतना बाकी है ।
मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रताप रंजन, जिला महामंत्री अरविंद गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष तेजस सिंह, मुकेश कुमार, कोषाध्यक्ष विश्वास सिंह मीडिया प्रभारी गुलशन कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष अजित शंकर, सुर्यनारायण गुप्ता , राधेश्याम चौधरी , तरुण राजवंशी ,सीमा कुमारी , राखी गुप्ता , सुनीता देवी , राजेश आर्य , पंकज नारायण गुप्ता , महावीर चंद्रवंशी , संजय भोजपुरी , महेश फूही , विकास चौधरी ,सुन्नी वर्मा , विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट