नवादा : व्यवहार न्यायालय में के पीछे लगे डिज्नीलैंड मेले के पास अचानक फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि कुछ अज्ञात लोगों के बीच झड़प हो रही थी, इसी दौरान गोली चल गई। फायरिंग में 12 वर्षीय आयुष कुमार के दाएं हाथ में गोली लग गई। घायल बच्चे को तुरंत इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।
मिली जानकारी के अनुसार आयुष कुमार, त्रिपुरारी सिंह का पुत्र है। उसका अस्थायी पता बदलपुर, थाना नरहट बताया जा रहा है और वह फिलहाल रामनगर मोहल्ले में दीपक कुमार के यहां किराए के मकान में रह रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और फायरिंग करने वाले अज्ञात लोगों की तलाश की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट