नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के चौकिया पंचायत मध्य विद्यालय एकम्बा में अचानक गैस खत्म हो गया। भोजन कुछ पका ही था कि कि गैस खत्म हो जाने से अधपका भोजन खाने से स्कूली बच्चों ने इंकार कर दिया। फलत: भोजन बर्बाद हो गया जबकि दाल सब्जी आदि बननी शेष थी। विद्यालय सूत्रों के अनुसार विद्यालय में सोमवार को एमडीएम योजना बाधित रही।
प्रभारी प्रधानाध्यापक राजेश रंजन ने बताया कि भरा हुआ गैस सलेंडर को लेकर गैस एजेंशी से बात कि गई है। लेकिन विद्यालय को गैस उपलब्ध नही कराये जाने के कारण विद्यालय में एमडीएम भोजन संचालित नहीं हो सकी। प्रखंड शिक्षा पदाधिकरी राज नरायण प्रसाद ने बताया कि मध्य विद्यालय एकम्बा जहां वर्ग एक से अष्टम तक दो सौ पंचानवे बच्चे नामंकित है। फिलहाल विद्यालय में परीक्षा चल रही है ऐसे में मध्याहन भोजन बंद होना प्रधानाध्यापक कि लापरवाही है।
जानकारी के अनुसार विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक से कारण पृक्षा जारी कर् उच्च जिला एमडीएम प्रभारी को सूचना दी गई है। गैस खत्म हो जाने से नराज स्कूली बच्चों एवं रसोइया ने विद्यालय संचालक पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। साथ ही उच्च अधिकारी से जाँच कर कार्रवाई की मांग की हैं।
भईया जी की रिपोर्ट