नवादा : जिले के परनाडाबर थाना क्षेत्र में पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए चोरी की गई एक अपाचे मोटरसाइकिल को बरामद करने में सफलता हासिल की है। यह बरामदगी बिलारपुर बधार से की गई है। हाल ही में सा़ढ़ गांव से एक अपाचे बाइक की चोरी हुई थी, जिसके बाद पुलिस लगातार चोरों की तलाश और छापेमारी कर रही थी। थानाध्यक्ष श्रीकांत निराला ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक बिलारपुर बधार इलाके में छिपाई गई है।
सूचना के आधार पर ए.एस.आई. बबिता कुमारी ने पुलिस बल के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए बाइक को सुरक्षित अवस्था में बरामद कर लिया और थाने ले आईं। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है और इस मामले में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है। इस सफलता से ग्रामीणों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ा है।
भईया जी की रिपोर्ट