नवादा : जिले के कौआकोल प्रखण्ड क्षेत्र के जेपी आश्रम सोखोदेवरा स्थित राजेन्द्र भवन में कृषि विज्ञान केन्द्र,ग्राम निर्माण मण्डल सर्वोदय आश्रम सोखोदेवरा के बैनर तले कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम के तहत गुवाहाटी (असम) से पीएम किसान सम्मान समारोह में पीएम किसान सम्मान निधि हस्तांतरण का लाईव प्रसारण कृषकों को दिखाया गया।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 22 वीं किश्त के माध्यम से 9.32 करोड़ से अधिक लाभार्थी किसानों के खातों में 18640 करोड़ रूपए से अधिक का सिंगल क्लिक द्वारा किसान सम्मान निधि की राशि का हस्तांतरण किया गया। इस दौरान कृषि वैज्ञानिकों के द्वारा किसानों को कृषि एवं पशुपालन से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। मौके पर कृषि विज्ञान केंद्र के विषय वस्तु शशांक शेखर सिंह, अंगद कुमार, रजत रंजन, राजेश कुमार, विकास कुमार, सलोनी कुमारी, श्रवण कुमार समेत 150 से अधिक किसान मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट