By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

कृषि बाजार समिति जर्जर होने से किसान–व्यापारी बेहाल, कई एसडीओ ने दिया आश्वासन पर नतीजा टांय–टांय फिस्स

Swatva
Last updated: March 13, 2026 4:00 pm
By Swatva 307 Views
Share
4 Min Read
SHARE

बाढ़ : प्राचीन अनुमंडल क्षेत्र के गुलाबबाग इलाके में स्थित कृषि बाजार समिति, जिसे वर्षों पहले किसानों और कृषि व्यापारियों के बीच व्यापारिक समन्वय स्थापित करने के उद्देश्य से बनाया गया था, आज अपनी जर्जर हालत के कारण किसानों और व्यापारियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। पूर्व में कई एसडीओ ने निरीक्षण कर इसके निर्माण कराने का भरोसा दिया, लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी हुई है।

- Advertisement -

कृषि बाजार समिति में किसानों और व्यापारियों के बीच समन्वय बनाने वाले युवा कृषक बबलू यादव ने बताया कि भीषण बारिश, ठंड और गर्मी के दिनों में किसानों और कृषि व्यापारियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किसानों को खेतों में कठिन परिश्रम से उगाई गई हरी-ताजी फसलों को सुरक्षित रखने के लिए बाजार समिति में काफी जद्दोजहद करनी पड़ती है, वहीं व्यापारियों को किसानों से खरीदी गई सब्जियों व अन्य फसलों के रख-रखाव में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कृषि बाजार समिति का भवन जर्जर होने के कारण सब्जियों सहित अन्य ताजी फसलें ठंड, गर्मी और बारिश के प्रभाव से जल्दी खराब हो जाती हैं, जिससे किसानों और व्यापारियों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। सबसे पुराने इस बाजार समिति परिसर में किसानों, व्यापारियों तथा स्थानीय खरीदारों के लिए सर्दी, गर्मी और बरसात के समय सिर छिपाने तक की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे सभी को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मौके पर मौजूद मो. इस्लाम, प्रदीप कुमार, शिवराज कुमार, धीरज कुमार, मो. राजा, धनधन यादव, विशाल कुमार, संजीत यादव और सोनू कुमार सहित दर्जनों लोगों ने मीडिया कर्मियों को अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि बाढ़ अनुमंडल के पूर्व अनुमंडल पदाधिकारी के. के. पाठक, सुव्रत कुमार सेन और शुभम कुमार ने वर्षों पहले कृषि उत्पादन बाजार समिति का निरीक्षण कर इसके निर्माण का आश्वासन दिया था, लेकिन आज तक गुलाबबाग–शहरी रोड के बीच स्थित इस बाजार समिति के भवन और छत का निर्माण नहीं कराया गया। इसके कारण वर्षों पहले बने दीवार और ऊपर के शेड भी जर्जर होकर गिरने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जो चिंता का विषय है।

- Advertisement -

लोगों ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों के तहत राज्य के अधिकांश कृषि बाजार समितियों के भवन और दुकानों का निर्माण कराया गया है, लेकिन बाढ़ अनुमंडल की सबसे पुरानी कृषि बाजार समिति के भवन और दुकानों का निर्माण अब तक नहीं होने से यहां के किसानों और व्यापारियों में सरकार के प्रति काफी क्षोभ और आक्रोश है।

किसानों और व्यापारियों ने यह भी बताया कि बरसात के दिनों में बाजार समिति परिसर में पानी जमा हो जाने के कारण फसलों को भारी नुकसान होता है, जिससे उन्हें आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। मौके पर मौजूद दर्जनों किसानों और व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि कृषि बाजार समिति परिसर में मिट्टी भराई कराकर जलजमाव की समस्या दूर की जाए तथा भवन और दुकानों का शीघ्र निर्माण कराया जाए, ताकि किसानों और व्यापारियों को राहत मिल सके।

- Advertisement -

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: barh, barh khabar, Barh news, बाढ़, बाढ़ खबर, बाढ़ न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy1
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अवैध संबंध में बाधा बनी पत्नी और दो मासूमों को पति ने मार डाला
बिहारी समाज
चार कुलपतियों ने किया समारोप
मंथन विचार
नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नीट परीक्षा में सेंधमारी की साजिश नाकाम, एमबीबीएस छात्र समेत तीन गिरफ्तार
बिहारी समाज
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस का वज्रपात, 3.61 करोड़ वसूला जुर्माना
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अवैध संबंध में बाधा बनी पत्नी और दो मासूमों को पति ने मार डाला
बिहारी समाज
चार कुलपतियों ने किया समारोप
मंथन विचार
नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नीट परीक्षा में सेंधमारी की साजिश नाकाम, एमबीबीएस छात्र समेत तीन गिरफ्तार
बिहारी समाज
ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस का वज्रपात, 3.61 करोड़ वसूला जुर्माना
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अवैध संबंध में बाधा बनी पत्नी और दो मासूमों को पति ने मार डाला

मुजफ्फरपुर | कांटी थाना क्षेत्र के मधुबन जगदीश गांव में बीते 28…

By Swatva

नालंदा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : नीट परीक्षा में सेंधमारी की साजिश नाकाम, एमबीबीएस छात्र समेत तीन गिरफ्तार

बिहारशरीफ : बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली करने वाले गिरोह एक…

By Swatva

ट्रैफिक नियमों की अनदेखी पर पुलिस का वज्रपात, 3.61 करोड़ वसूला जुर्माना

मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर जिले में यातायात नियमों को ठेंगा दिखाने वाले वाहन चालकों…

By Swatva
बिहारी समाज

भीषण सड़क हादसा : शोक संतप्त परिवारों को 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान देंगे सीएम सम्राट

- तिलक चढ़ाकर लौट रहे 5 लोगों की मौत, कंटेनर ने रौंदा…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?