नवादा : संयुक्त श्रम भवन, जिला नियोजनालय में दिव्यांगजन हेतु एकदिवसीय-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मार्गदर्शन में 03 नियोजक FREEDOM EMPLOYABILITY ACADEMY, NEW DELHI, SBI LIFE INSURANCE, NAWADA और ASIRVAD MICRO FINANCE LTD, PATNA शामिल हुए।
दिव्यांगजन हेतु एकदिवसीय-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन कार्यक्रम में 75 दिव्यांगजन अभ्यर्थी शामिल हुए, जिसमें नियोक्ताओं के द्वारा कुल 45 बायोडाटा प्राप्त किए गए। उसमें से कुल 06 दिव्यांगजनों का प्रथम स्तर पर चयन किया गया। जिला नियोजन पदाधिकारी के द्वारा अपने विभाग में चल रही सभी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। मौके पर कंपनी के प्रतिनिधियों के अलावा कार्यालय के सभी कर्मियों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
भईया जी की रिपोर्ट