नवादा : नगर के सकरी नदी पुल पर ट्रैफिक जाम की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। हर दिन यहां लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। बाजार होने की वजह से यहां वाहनों की संख्या काफी अधिक रहती है। सड़क पर ठेला-खोमचा, ऑटो और बेतरतीब तरीके से खड़ी गाड़ियों के कारण जाम की समस्या और गंभीर हो जाती है।
जाम में फंसने की वजह से स्कूल जाने वाले बच्चों, मरीजों और काम पर जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। कई बार एम्बुलेंस और जरूरी सेवाओं की गाड़ियां भी इस जाम में फंस जाती हैं। फिलहाल रमजान का अंतिम माह चल रहा है और खरीददारों से बाजारों में भारी भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में जाम के झाम से पैदल चलने वाले लोगों की परेशानी है सो अलग।
भईया जी की रिपोर्ट