By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

उप समाहर्त्ता बैंकिंग की अध्यक्षता में डीएलसीसी की बैठक

Swatva
Last updated: March 12, 2026 3:08 pm
By Swatva 76 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : उप समाहर्त्ता बैंकिंग श्री नवीन कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति-सह-जिला स्तरीय सलाहकार समिति (डीएलसीसी) की बैठक आयोजित हुई। उप समाहर्त्ता बैंकिंग द्वारा बैठक में जिले में चल रही विभिन्न वित्तीय और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।

Contents
कृषि एवं किसान कल्याणस्वरोजगार योजनाएंबैंकिंग सेवाओं की सुगमता
- Advertisement -

कृषि एवं किसान कल्याण

अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ने किसानों को केसीसी ऋण उपलब्ध कराने की स्थिति, फसल ऋण, पशुपालन एवं मत्स्य पालन ऋण वितरण की प्रगति के बारे में बताया। राज्य सरकार द्वारा निर्देशित कृषि ऋण वितरण शिविर सभी प्रखंडों में कल दिनांक-12 मार्च 2026 को आयोजित होना है, जिसमें सभी बैंक के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और शिविर में प्राप्त ऋण आवेदन का शीघ्र निष्पादन करेंगे। उप समाहर्त्ता बैंकिंग ने सभी बैंकों को निर्देश दिया कि जिले में कृषि ऋण को बढ़ावा देने के लिए केसीसी (पशुपालन) एवं केसीसी (मत्स्य) योजना अंतर्गत किसानों को लाभान्वित करें।

स्वरोजगार योजनाएं

स्वरोजगार योजना अंतर्गत उप समाहर्त्ता द्वारा सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में वित्तीय लक्ष्य की प्राप्ति हेतु शिविर का आयोजन हो रहा है, जिसमें सभी बैंक ज्यादा से ज्यादा ऋण आवेदन का निष्पादन करें जिससे जिले का लक्ष्य की प्राप्त हो सके। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री मनीष कुमार ने बताया कि अभी तक इस योजना में बैंकों द्वारा 68 लक्ष्य के विरूद्ध 61 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है।

उन्होंने बताया कि पीएमएफएमई योजना अंतर्गत 174 लक्ष्य के विरूद्ध 114 आवेदनों का निष्पादन हो चुका है। सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि लक्ष्य प्राप्ति हेतु ज्यादा मेहनत करने की जरूरत है। इसलिए सभी बैंक उक्त निर्देश का पालन करना सुनिश्चित करें। मुद्रा योजना, स्टैंड अप इंडिया, पीएमईजीपी एवं अन्य स्वरोजगार योजनाओं के तहत ऋण वितरण की समीक्षा की गई। स्वयं सहायता समूहों को बैंकों से जोड़ने और वित्तीय सहायता प्रदान करने की स्थिति की समीक्षा की गई।

- Advertisement -

बैंकिंग सेवाओं की सुगमता

ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बैंकिंग सेवाओं की उपलब्धता, बैंक शाखाओं एवं एटीएम की संख्या बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया। निदेशक, आरसेटी के द्वारा यह बताया गया कि हमारे यहां से लाभुक ट्रेनिंग लेने के बाद वित्तीय सहायता के अभाव में रोजगार शुरू नहीं कर पाते हैं। अतः सभी बैंकों को निर्देश दिया गया कि स्वरोजगार हेतु जो भी ऋण का आवेदन आरसेटी से जाता है, उसका त्वरित निष्पादन किया जा सके। उप समाहर्त्ता बैंकिंग ने उपस्थित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे किसानों, उद्यमियों एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समय पर ऋण उपलब्ध कराएँ, ताकि जिले में आर्थिक गतिविधियाँ तेज हों।

उन्होंने सभी बैंक अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप ऋण वितरण सुनिश्चित करने एवं सरकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने पर जोर दिया। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों और बैंक प्रतिनिधियों को निर्देश दिया कि वे जनहित में योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करें और जिले के आर्थिक विकास में सक्रिय योगदान दें। मौके पर जिला पशुपालन पदाधिकारी, आरबीआई के एलडीओ श्री मोहित कुमार, डीडीएम नावार्ड श्री सुशांत रौशन, विभिन्न बैंकों के प्रतिनिधि, विभागों के अधिकारी एवं अन्य संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट

TAGGED: डीएलसीसी, नवादा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

हाईवा ने डायल 112 की गाड़ी को मारी टक्कर, लगी भीषण आग धू-धू कर जला…
लेटेस्ट न्यूज़
बेगूसराय में बरसे सीएम नीतीश— “छोड़ दें क्या भाषण?”, बीच सभा से जाती महिलाओं को अपने अंदाज़ में टोका
बिहारी समाज
नीतीश, सांड़, हेलीपैड, बेगूसराय, CM, हेलीकॉप्टर, लैंडिंग, दौड़े, पुलिसवाले
CM नीतीश का हेलीकॉप्टर उतरने से  ठीक पहले हेलीपैड पर दौड़ गया सांड़, भागते दिखे पुलिसवाले
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
व्यवहार न्यायालय परिसर में अफ्तार का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

हाईवा ने डायल 112 की गाड़ी को मारी टक्कर, लगी भीषण आग धू-धू कर जला…
लेटेस्ट न्यूज़
बेगूसराय में बरसे सीएम नीतीश— “छोड़ दें क्या भाषण?”, बीच सभा से जाती महिलाओं को अपने अंदाज़ में टोका
बिहारी समाज
नीतीश, सांड़, हेलीपैड, बेगूसराय, CM, हेलीकॉप्टर, लैंडिंग, दौड़े, पुलिसवाले
CM नीतीश का हेलीकॉप्टर उतरने से  ठीक पहले हेलीपैड पर दौड़ गया सांड़, भागते दिखे पुलिसवाले
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
व्यवहार न्यायालय परिसर में अफ्तार का आयोजन
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बेगूसराय में बरसे सीएम नीतीश— “छोड़ दें क्या भाषण?”, बीच सभा से जाती महिलाओं को अपने अंदाज़ में टोका

बेगूसराय : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की 'समृद्धि यात्रा' आज बेगूसराय के बियाडा…

By Swatva
नीतीश, सांड़, हेलीपैड, बेगूसराय, CM, हेलीकॉप्टर, लैंडिंग, दौड़े, पुलिसवाले
देश-विदेश

CM नीतीश का हेलीकॉप्टर उतरने से  ठीक पहले हेलीपैड पर दौड़ गया सांड़, भागते दिखे पुलिसवाले

बेगूसराय में आज शनिवार को CM नीतीश के दौरे के दौरान एक…

By Amit Dubey
बिहारी समाज

व्यवहार न्यायालय परिसर में अफ्तार का आयोजन

नवादा : व्यवहार न्यायालय परिसर में एडवोकेट संघ सदर अनुमंडल अध्यक्ष मो…

By Swatva
बिहारी समाज

साढ़ नूरी जामा मस्ज्जिद के समीप मनाया गया दावते अफ्तार

नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के साढ़ नूरी जामा मस्जिद…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?