By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

फुलवारी में जल्लाद बनी बहू, सास को तड़पा-तड़पाकर मारा…बच्चों संग हुई फरार

Amit Dubey
Last updated: March 11, 2026 4:25 pm
By Amit Dubey 55 Views
Share
4 Min Read
हत्या, जल्लाद, फुलवारी, बहू, सास, प्राइवेट पार्ट, आंख, मिर्च, फरार
SHARE

राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में एक बहू की खौफनाक करतूत से हर कोई हैरान है। बहू ने सास को ऐसी जल्लाद मौत दी जिससे घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी सकते में आ गई। बताया जाता है कि उसने सबसे पहले अपनी सास को कमरे में बंद कर दिया फिर उसको बुरी तरह पीटा। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने सास के प्राइवेट पार्ट और उसकी आंख में मिर्ची डाल दी त​था उसे तड़पता छोड़ बच्चों को लेकर फरार हो गई। जब लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो सास को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलवारीशरीफ की रहने वाली शबरा खातून के तौर पर हुई है।

Contents
सास की शिकायत से भड़का गुस्साआंख और प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च
- Advertisement -

सास की शिकायत से भड़का गुस्सा

घटना के पीछे की वजह मामूली घरेलू झगड़ा और सास द्वारा अपने बेटे से इसकी की गई बताई जाती है। जानकारी के अनुसार शिकायत का बदला लेने के लिए ही बहू जल्लाद बन गई और बुजुर्ग महिला को असहनीय दर्द दिया। जानकारी के अनुसार बहू ने पहले अपनी सास को एक कमरे में बंद किया और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल सास को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बहू अपने दो बच्चों को लेकर भाग गई। जानकारी के मुताबिक, शबरा खातून और उसकी बहू गुलफशा के बीच अक्सर घर में झगड़ा और गाली-गलौज होता रहता था। बहू के लगातार बुरे बर्ताव और गंदी भाषा से तंग आकर सास ने अपने बेटे से इसकी शिकायत कर दी। इसपर जब उसके बेटे ने अपनी पत्नी को डांटा, तो गुलफशा और भी गुस्सा हो गई और उसने अपनी सास को सबक सिखाने का फैसला कर लिया।

आंख और प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च

बताया जाता है कि घटना वाले दिन, गुलफशा चालाकी से अपनी सास को किसी बहाने से कमरे में बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बहु ने तड़पा तड़पाकर अपनी सास की हत्या कर दी। बहू ने सबसे पहले अपनी सास शबरा खातून के मुंह में जबरदस्ती कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वो किसी तरीके का हो-हल्ला न कर सके। इसके बाद बहू ने सास के पूरे शरीर पर मिर्च पाउडर डाल दिया, जिसमें उसकी आंखें और प्राइवेट पार्ट भी शामिल थे। बुज़ुर्ग महिला शरीर के सेंसिटिव हिस्सों पर मिर्च पाउडर की जलन से तड़प उठीं। जब मिर्च की जलन से सास बेहोश होने लगीं, तो बहू ने उन पर बेलन से कई बार हमला किया। शाबरा खातून खून से लथपथ होकर गिर गईं, उनके सिर, हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं। दरिंदगी की सारी हदें पार करने के बाद गुलफशा ने अपनी सास को भी मरती हुई हालत में कमरे में बंद कर दिया। फिर वह अपने दो बच्चों को लेकर घर से भाग गई। जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो पास में रहने वाली मृतका की सबसे बड़ी बेटी तमन्ना और उसकी पोती मौके पर पहुंचीं। घर का नजारा देखकर वो दंग हो गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

TAGGED: आंख, जल्लाद, प्राइवेट पार्ट, फरार, फुलवारी, बहू, मिर्च, सास, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च
बिहारी समाज
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई
बिहारी समाज
डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक
लेटेस्ट न्यूज़
शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम के ASI छत से गिरे, गंभीर रूप से घायल
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च
बिहारी समाज
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई
बिहारी समाज
डीएम ने आंगनबाड़ी बच्चों को उपलब्ध कराया पोशाक
लेटेस्ट न्यूज़
शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम के ASI छत से गिरे, गंभीर रूप से घायल
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

18 मार्च को पटना में होगा समता महाजुटान और राजभवन मार्च

अरवल- यूजीसी रेगुलेशन समता आंदोलन कोर्डिनेशन टीम अरवल की पटना में आयोजित…

By Swatva
PATNA NEET STUDENTS MAMALA
बिहारी समाज

NEET छात्रा मामले : “ठंड” से बेहोशी और “नींद की गोलियों” की थ्योरी पर उठे सवाल; कल फिर होगी सुनवाई

पटना : पटना के बहुचर्चित नीट छात्रा मामले के मुख्य आरोपी मनीष…

By Swatva

शराब माफिया को पकड़ने गई पुलिस टीम के ASI छत से गिरे, गंभीर रूप से घायल

बाढ़ (पटना) : पटना जिले के भदौर थाना क्षेत्र में बीती देर…

By Swatva

अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

नवादा : जिले में रोड पार कर रहे 54 वर्षीय बुजुर्ग को…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?