राजधानी पटना के फुलवारीशरीफ में एक बहू की खौफनाक करतूत से हर कोई हैरान है। बहू ने सास को ऐसी जल्लाद मौत दी जिससे घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस भी सकते में आ गई। बताया जाता है कि उसने सबसे पहले अपनी सास को कमरे में बंद कर दिया फिर उसको बुरी तरह पीटा। इतने पर भी उसका मन नहीं भरा तो उसने सास के प्राइवेट पार्ट और उसकी आंख में मिर्ची डाल दी तथा उसे तड़पता छोड़ बच्चों को लेकर फरार हो गई। जब लोगों की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची तो सास को अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान फुलवारीशरीफ की रहने वाली शबरा खातून के तौर पर हुई है।
सास की शिकायत से भड़का गुस्सा
घटना के पीछे की वजह मामूली घरेलू झगड़ा और सास द्वारा अपने बेटे से इसकी की गई बताई जाती है। जानकारी के अनुसार शिकायत का बदला लेने के लिए ही बहू जल्लाद बन गई और बुजुर्ग महिला को असहनीय दर्द दिया। जानकारी के अनुसार बहू ने पहले अपनी सास को एक कमरे में बंद किया और फिर उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। गंभीर रूप से घायल सास को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी बहू अपने दो बच्चों को लेकर भाग गई। जानकारी के मुताबिक, शबरा खातून और उसकी बहू गुलफशा के बीच अक्सर घर में झगड़ा और गाली-गलौज होता रहता था। बहू के लगातार बुरे बर्ताव और गंदी भाषा से तंग आकर सास ने अपने बेटे से इसकी शिकायत कर दी। इसपर जब उसके बेटे ने अपनी पत्नी को डांटा, तो गुलफशा और भी गुस्सा हो गई और उसने अपनी सास को सबक सिखाने का फैसला कर लिया।
आंख और प्राइवेट पार्ट में डाली मिर्च
बताया जाता है कि घटना वाले दिन, गुलफशा चालाकी से अपनी सास को किसी बहाने से कमरे में बुलाया और फिर दरवाजा बंद कर लिया। इसके बाद बहु ने तड़पा तड़पाकर अपनी सास की हत्या कर दी। बहू ने सबसे पहले अपनी सास शबरा खातून के मुंह में जबरदस्ती कपड़ा ठूंस दिया, ताकि वो किसी तरीके का हो-हल्ला न कर सके। इसके बाद बहू ने सास के पूरे शरीर पर मिर्च पाउडर डाल दिया, जिसमें उसकी आंखें और प्राइवेट पार्ट भी शामिल थे। बुज़ुर्ग महिला शरीर के सेंसिटिव हिस्सों पर मिर्च पाउडर की जलन से तड़प उठीं। जब मिर्च की जलन से सास बेहोश होने लगीं, तो बहू ने उन पर बेलन से कई बार हमला किया। शाबरा खातून खून से लथपथ होकर गिर गईं, उनके सिर, हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं। दरिंदगी की सारी हदें पार करने के बाद गुलफशा ने अपनी सास को भी मरती हुई हालत में कमरे में बंद कर दिया। फिर वह अपने दो बच्चों को लेकर घर से भाग गई। जब काफी देर तक घर में कोई हलचल नहीं हुई, तो पास में रहने वाली मृतका की सबसे बड़ी बेटी तमन्ना और उसकी पोती मौके पर पहुंचीं। घर का नजारा देखकर वो दंग हो गई। उन्होंने शोर मचाया तो आसपास के लोग पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।