By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बहू ने ही बेटे को मरवा डाला, जंगल में लाश मिलने पर बोली मां; अवैध संबंध की भी चर्चा

Swatva
Last updated: March 11, 2026 2:21 pm
By Swatva 72 Views
Share
5 Min Read
SHARE

नवादा : जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुरा गांव के समीप लवकुश जंगल में सोमवार की सुबह एक युवक का शव बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। जंगल में शव होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान इसी थाना क्षेत्र के गांधी नगर गांव निवासी स्व. जाहुरी यादव के 35 वर्षीय पुत्र मुन्ना यादव के रूप में की गई। मृतक शनिवार की दोपहर से लापता था। मृतक की मां लक्ष्मिनियां देवी ने हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के गले में काला दाग पाया गया है और मुंह से झाग निकल रहा था। आशंका है कि गला दबाकर वारदात को अंजाम दिया गया।

Contents
एफएसएल टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्यघटना के बाद परिजनों में मचा कोहरामअवैध संबंध में हत्या की आशंकाशनिवार को घर से निकला था मुन्ना यादवअन्यत्र हत्या कीआशंका
- Advertisement -

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह रसलपुरा गांव के ग्रामीण शौच करने के लिए जंगल की तरफ गए थे। इसी बीच लोगों की नजर शव पर पड़ी। तब लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। जिसके बाद ग्रामीणों की भीड़ वहां पर जुट गई। तत्काल इसकी सूचना सीतामढ़ी थाने की पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा दल-बल के साथ वहां पहुंच गए और छानबीन की।

एफएसएल टीम ने की जांच, जुटाए साक्ष्य

घटना की जानकारी मिलने पर एफएसएल की टीम घटनास्थल पहुंची और छानबीन शुरू की। घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए आवश्यक साक्ष्य को इकट्ठा किया। साथ ही कई नमूने भी जांच के लिए एकत्रित किया। छानबीन के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया ।

घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

मुन्ना का शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। वृद्ध मां लक्ष्मिनियां देवी लगातार विलाप करते हुए अपनी बहू पर हत्या का आरोप लगा रही थी। मृतक के दो छोटे बच्चे हैं। पुत्र दिलखुश कुमार (6 वर्ष) और पुत्री स्वीटी कुमारी (3 वर्ष)।

- Advertisement -

अवैध संबंध में हत्या की आशंका

घटना के बाद तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया । कहा जा रहा है कि मृतक की पत्नी का किसी से अवैध संबंध था। जिसके चलते मुन्ना अक्सर विरोध करता था। चर्चा है कि इसी अवैध संबंध के कारण उसकी हत्या कर दी गई और शव को रसलपुरा के लवकुश जंगल में ले जाकर फेंक दिया गया।

लवकुश जंगल में युवक का शव होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद वहां जाकर छानबीन की गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया । ऐसा प्रतीत हो रहा है कि गला दबाकर हत्या की गई है। वैसे पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जाएगी। मृतक का पत्नी के साथ झगड़ा होने की बात सामने आई है। बहरहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। एफएसएल टीम ने भी जांच की। सीतामढ़ी थानाध्यक्ष पप्पू शर्मा ने कहा कि फिलहाल परिजनों से आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी।

- Advertisement -

शनिवार को घर से निकला था मुन्ना यादव

मृतक की मां लक्ष्मिनियां देवी ने अपनी बहू राखी देवी पर बेटे की हत्या कराने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था। कुछ दिन पहले भी लड़ाई हुई थी। तब डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस ने मामले को सुलझाने का प्रयास किया था। पत्नी राखी देवी झगड़ा होने के बाद अपनी मायके गयाजी जिले के वजीरगंज थाना के तिलोरा गांव चली गई थी। भगना अखिलेश यादव ने मुन्ना यादव को केस करने के लिए नवादा ले जाने की बात कहते हुए शनिवार को एक बजे दिन में घर से निकला। उसके बाद घर वापस नहीं लौटा। सोमवार को शव रसलपुरा गांव के समीप लव कुश के जंगल से बरामद किया गया।

अन्यत्र हत्या कीआशंका

लोगों के बीच चर्चा है कि मुन्ना की हत्या किसी दूसरे जगह पर की गई है और शव को लवकुश जंगल में लाकर फेंक दिया गया । घटनास्थल मृतक के गांव से करीब दो-तीन किलोमीटर की दूरी पर है। शव मिलने के बाद लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

एसडीपीओ गुलशन कुमार ने थाना का किया निरीक्षण 
बिहारी समाज
बिहार का अगला CM कौन? निशांत कुमार की चर्चाओं के बीच मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बताया कहाँ फंसा है पेंच
बिहारी समाज
विधानसभा, वंशवाद, मान्याताएं, टूटी
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बिहारी समाज
कृषि बाजार समिति जर्जर होने से किसान–व्यापारी बेहाल, कई एसडीओ ने दिया आश्वासन पर नतीजा टांय–टांय फिस्स
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

एसडीपीओ गुलशन कुमार ने थाना का किया निरीक्षण 
बिहारी समाज
बिहार का अगला CM कौन? निशांत कुमार की चर्चाओं के बीच मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बताया कहाँ फंसा है पेंच
बिहारी समाज
विधानसभा, वंशवाद, मान्याताएं, टूटी
बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
बिहारी समाज
कृषि बाजार समिति जर्जर होने से किसान–व्यापारी बेहाल, कई एसडीओ ने दिया आश्वासन पर नतीजा टांय–टांय फिस्स
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

एसडीपीओ गुलशन कुमार ने थाना का किया निरीक्षण 

नवादा : जिले के रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने अकबरपुर थाना का…

By Swatva

बिहार का अगला CM कौन? निशांत कुमार की चर्चाओं के बीच मंत्री श्रवण कुमार का बड़ा बयान, बताया कहाँ फंसा है पेंच

बिहार की बदलती सियासी परिस्थितियों और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने…

By Swatva
विधानसभा, वंशवाद, मान्याताएं, टूटी
बिहारी समाज

बिहार विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

पटना : बिहार विधानसभा को शुक्रवार को एक धमकी भरा ईमेल मिला,…

By Swatva
बिहारी समाज

कृषि बाजार समिति जर्जर होने से किसान–व्यापारी बेहाल, कई एसडीओ ने दिया आश्वासन पर नतीजा टांय–टांय फिस्स

बाढ़ : प्राचीन अनुमंडल क्षेत्र के गुलाबबाग इलाके में स्थित कृषि बाजार…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?