नवादा : जिले में एक 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के लापता होने की घटना ने इलाके में चिंता पैदा कर दी है। सिरदला थाना क्षेत्र के खुर्द कर्मा गांव निवासी रामशीष प्रसाद की 13 वर्षीय पुत्री निशा कुमारी शिव रत्न ईंट भट्ठा के समीप से रहस्यमय तरीके से लापता हो गई।
रामशीष प्रसाद ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी की काफी खोजबीन की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कहीं कोई सुराग नहीं मिल पाया। इसके बाद उन्होंने थाने में आवेदन देकर पुलिस से बेटी की बरामदगी की गुहार लगाई है। परिवार और स्थानीय लोग इस घटना से बेहद परेशान हैं और जल्द से जल्द निशा कुमारी की सुरक्षित वापसी की कामना कर रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट