– पूरे मैच में ईशान किशन के प्रदर्शन को सराहा, कहा- मेरा बच्चा सबसे अच्छा
नवादा : टी 20 वर्ल्ड कप 2026 की शानदार जीत के बाद भारतीय टीम के धुरंधर बल्लेबाज ईशान किशन की दादी सेवानिवृत्त सिविल सर्जन डॉक्टर सावित्री शर्मा के साथ बोधी ट्री इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हिस्सा बनने का अवसर मिला। नवादा में लोगों ने जीत को सेलिब्रेट करते हुए ईशान किशन की प्रतिभा की प्रशंसा की और इनके कठिन परिश्रम व लगन को सराहा। इशान किशन की दादी ने कहा कि हम परिवार वालों ने हमेशा इसका हौसला आफजाई किया।
ईशान किशन ने भी परिवार और देश को कभी निराश नहीं किया। उन्होंने कहा कि अपनी कठिन मेहनत से टीम में वापसी कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। इसी का नतीजा है कि टी 20 वर्ल्ड कप में ईशान ने अपनी दमदार उपस्थिति का एहसास दिलाया। दादी ने कहा- कि जीत के साथ ही देर रात से लोगों का बधाई संदेश मिल रहा है। सैकड़ों लोगों ने फोन पर भारतीय टीम की जीत और इशान किशन के प्रदर्शन को सराहा है।
बोधी ट्री इंटरनेशनल स्कूल के ग्राउंड पर आयोजित कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक शशांक भूषण और जाने-माने व्यवसायी कौशलेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि यह नवादा के लिए गर्व की बात है कि हमारे बीच का एक युवा भारतीय टीम में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कर रहा है। इस दौरान पत्रकार अजय कुमार, मनोज कुमार, अनिल विशाल, बबलू कुमार, प्रोफेसर प्रमोद कुमार, बीजेपी के बबलू सिंह, नंदकिशोर चौरसिया, समाजसेवी मालती देवी सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट