नवादा : जिले के कौआकोल प्रखंड मुख्यालय एसएफसी गोदाम में रंगदारी के विवाद को ले पीडीएस विक्रेता के इशारे पर जानलेवा हमला किया गया। हमले में डाटा इंट्री ऑपरेटर, परिवहन अभिकर्ता समेत मजदूर गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इस बावत डाटा इंट्री ऑपरेटर के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
रंगदारी मांगने व इंकार करने पर रोह के पीडीएस विक्रेता डीलर सुजीत कुमार पिता सुरेश साव व उनके साथियों पर कर्मचारियों और मजदूरों से मारपीट का आरोप। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। इस बावत थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने कि डाटा इंट्री ऑपरेटर के आवेदन पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट