नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के प्रणाडाबर थाना क्षेत्र के मुरली बाजार में अज्ञात ट्रक चालक 112 पुलिस के साथ बहस करते हुए ट्रक से कुचलने की धमकी देते ही पुलिस उग्र हो गया। जबतक पुलिस गिरफ्त में लेता वाहन तेज रफ्तार से रजौली कि ओर भागने लगा।
ट्रक को रोकने के लिये पुलिस ने थाना गेट पर बैरियर लगाया तो उसे तोड़ते हुए भाग निकला, जिसके बाद सिरदला पुलिस एस आई गुड्डू साह ने दर्जनों पुलिस बल के साथ सिरदला में बैरियर लगाकर रजौली कि ओर से आ रही ट्रक को सड़क पर लगवा दिया।
यह देख भाग रहा ट्रक चालक ने सिरदला थाना से पहले ही जर्रा बाबा गेट को क्षतिग्रस्त कर वाहन को रोक भागने लगा। पुलिस ने जर्रा पहाड़ी पर काफी दौड़ने के बाद चालक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चालक से प्रणाडाबर एस आई संतोष कुमार सिंह, प्रदीप उरांव, सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी ने सनकी चालक को गिरफ्तार करने में सहयोग किया।
भईया जी की रिपोर्ट