नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के कुझा गांव में होली में भाभी को अबीर लगाने के विवाद में चचरे भाई ने भाई को ‘गोली मार दी। ज़ख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से चिकित्सकों ने पीएमसीएच स्थानांतरित कर दिया।थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि घटना में जख्मी अवधेश चौधरी का पुत्र रंजीत चौधरी हुआ है। आरोपित अलखदेव चौधरी का पुत्र श्रवण चौधरी है। जख्मी हालत में पटना में इलाज कराया जा रहा है।
घटना स्थल से 1 खोखा बरामद किया गया है। आरोपित श्रवण चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।जख्मी का फर्द बयान लिया गया है। बताया गया कि होली पर्व को लेकर जख्मी रंजीत चौधरी की पत्नी को उसके चचरे भाई श्रवण चौधरी ने रंग अबीर लगा दिया। यही बात विवाद का कारण बनी । श्रवण चौधरी गोली मारा गया, जिससे वह जख्मी हुआ। रंजीत चौधरी और श्रवण चौधरी दोनों चचरे भाई हैं। घटना के बाद आनन फानन में परिजन इलाज के लिए पटना लेकर गये। सूचना पर थानाध्यक्ष आदित्य कुमार पुलिस बल के साथ पहुंचे, और मामले की तहकीकात में जुट गए हैं।जख्मी की हालत में सुधार हो रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट