नवादा : जिले में एकबार फिर जातीय उन्माद पैदा करने का खेल आरंभ हो गया है। नरहट के मिश्रीचक के बाद हिसुआ के गुरुचक में जाति पूछकर बैंककर्मी समेत तीन लोगों पर जानलेवा हमला किया गया। ऐसे में जातीय उन्माद फैलाने की साज़िश आरंभ हो गयी है।
बताया जाता है कि मूलतः खैरा गांव के रहने वाले बैंककर्मी शशिभूषण फिलहाल हिसुआ न्यू कालोनी को अपना आशियाना बना रखा है। मोटरसाइकिल से वापस लौटने के क्रम में गुरुचक में गुमटी के पास रुककर अमूल कूल पी रहे थे। इसी क्रम में गुरुचक के जाति विशेष के दो तीन युवक आये तथा मोटरसाइकिल को वहां से हटाने लगे। कारण पूछे जाने पर जाति पूछा तथा भूमिहार बताते ही करीब तीस की संख्या में लोग जमा हो गए तथा लाठी डंडे से मारपीट कर अधमरा कर दिया।
बीच बचाव करने आये तीन अन्य स्वजाति की भी जमकर पिटाई कर दी। सभी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताते चलें कि इसके पूर्व नरहट के मिश्रीचक गांव में जाति विशेष के लोगों ने महादलित के घर में घुसकर जमकर तांडव मचाया था। इस प्रकार दो दिनों के अंदर दूसरी घटना से जातीय उन्माद फैलने की संभावना प्रबल होती जा रही है। अविलंब इस प्रकार की घटनाओं पर रोक नहीं लगाया तो बड़ी अनहोनी की घटना से इंकार नहीं किया जा सकता।
भईया जी की रिपोर्ट