नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के वकसंडा गांव में 20 वर्षीय युवक ने पत्नी की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगा आत्महत्या कर ली। सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। बताया जाता है कि चांदो महतो का 20 वर्षीय पुत्र प्रवचन कुमार की पत्नी हमेशा अपने नैहर पहुंच जाती थी। पति के लाख समझाने के बावजूद अपने आदत से बाज नहीं आ रही थी।
इस क्रम में वह दो बच्चे की मां बनी। ऐसे में परिवार वालों को तो बुरा लगता ही था पति भी नाराज चल रहा था। होली त्योहार पर घर वापस आने का दबाव मृतक बना रहा था लेकिन वह आने से इंकार कर रही थी। इस क्रम में पत्नी के व्यवहार से आहत होकर कमरे में बंद होकर फांसी लगा ली। जबतक परिजन इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
भईया जी की रिपोर्ट