नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने बाइक से शराब लेकर आ रहे अधे़ड को गिरफ्तार किया है। उसके पास झोला में रखे 28 लीटर महुआ शराब बरामद किया गया। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया गुप्त सूचना मिली कि इटवां की ओर से अकबरपुर बाजार की ओर बाइक से शराब की खेप लेकर एक अधेड़ जा रहा है। सूचना गश्त पुलिस को स्थानांतरित कर छापामारी का निर्देश निर्गत किया।
गश्त पुलिस ने कन्नौज के पास जाल बिछाया। कन्नौज के पास बाइक सवार को आते देख सतर्क जवानों ने चारों ओर से घेर लिया। तलाशी के क्रम में झोला से 28 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही बाइक व शराब जब्त कर गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार की पहचान योगेन्द्र प्रसाद (50) पिता मोती प्रसाद ग्राम डेढ़गांव थाना नेमदारगंज के रूप में की गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट