नवादा : नगर स्थित सदर विधायक विभा देवी के कार्यालय में त्रिस्तरीय उत्सव का आयोजन जिला जनता दल यूनाइटेड की ओर से किया गया। सर्वप्रथम बिहार के विकास पुरुष माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के 75 वें जन्मदिवस पर सदर विधायक विभा देवी ने केक काटकर उन्हें दीर्घायु स्वस्थ और क्रियाशील रहने की शुभकामनाएं दी। उपस्थित वक्ताओं ने मुख्यमंत्री के संघर्ष गाथा को दोहराते हुए कहा कि बिहार में इनका नेतृत्व अन्य प्रदेश की राजनीति को भी प्रभावित करता है।
उनके अद्भुत नेतृत्व क्षमता और दूर दृष्टि जनता को चमत्कृत कर देती है। विधायक ने अपने उद्बोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए जो भी कदम उठाए है वह राष्ट्रीय स्तर पर उदाहरण बन गया है। दूसरे सत्र में जनता दल यूनाइटेड के जिलाध्यक्ष का निर्वाचन होना था किंतु किसी अपरिहार्य कारणों से निर्वाचन प्रक्रिया रोक दी गई। उत्सव के आखिरी सत्र में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें समस्त कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी।
इस सत्र में विधायक ने कहा कि प्रेम और आपसी भाईचारे का त्यौहार होली समस्त जिला वासियों के लिए मंगलमय हो। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नवादा की जनता नशामुक्त होली का उत्सव सभी जाति धर्म या संप्रदाय के लोग मनाएंगे जिससे समाज में कड़वाहट पनपने का कोई स्थान नहीं मिलेगा। मौके पर मुकेश विद्यार्थी, जयशंकर चंद्रवंशी, नवल चौहान, मनोहर पासवान, अरुण सिन्हा, डॉ रियाज खान, प्रो प्रमिला देवी, शोभा देवी, कुसुम देवी, धीरू यादव, मंटू कुमार, शंभू मालाकार, दशरथ यादव, तारो खान समेत हजारों कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि एवं नेता शामिल रहे।
भईया जी की रिपोर्ट