नवादा : जिले में एनएच-20 का फोरलेन काम पूरा हो चुका है, लेकिन अब तक कहीं भी फुटओवर ब्रिज नहीं बनाया गया है। इसके कारण लोगों को सड़क पार करने के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ रही है। कई आबादी और बाजार वाले इलाकों में सड़क हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की जानें जा चुकी है।
रजौली से लेकर बख्तियारपुर तक बने इस फोरलेन में जिले का करीब 45 किलोमीटर हिस्सा आता है, लेकिन एक भी फुटओवर ब्रिज नहीं है। सबसे ज्यादा दिक्कत महिलाओं और स्कूली बच्चों को हो रही है। हालांकि जिला प्रशासन ने कई जगहों पर फुटओवर ब्रिज बनाने का प्रस्ताव भेजा है, लेकिन अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है। स्थानीय लोग जल्द फुट ओवरब्रिज निर्माण की मांग कर रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट