नवादा : वार्षिक माध्यमिक (सैद्धान्तिक) परीक्षा-2026 जिले के सभी केंद्रों पर स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त वातावरण में आयोजित हुई। अंतिम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। जिला नियंत्रण कक्ष, से लगातार विभिन्न केंद्रों की निगरानी की गई तथा केंद्राधीक्षकों और प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
केंद्रों पर विधि-व्यवस्था, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, बैठने की समुचित व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं सुव्यवस्थित प्रवेश-निकास की विशेष व्यवस्था की गई थी। प्रथम पाली में व्यावसायिक ऐच्छिक विषय की परीक्षा आयोजित हुई। प्रथम पाली में कुल 50 परीक्षार्थियों में से 46 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 04 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। अंतिम दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में आयोजित होने से जिला प्रशासन ने राहत की सांसें ली है।
भईया जी की रिपोर्ट