नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड के लाटो यादव इंटर विद्यालय परिसर में आयोजित जेडीयू कार्यकारिणी बैठक में जिला अध्यक्ष मुकेश विद्यार्थी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से बड़ोसर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष सह पूर्व मुखिया राजेश कुमार उर्फ उमेश यादव को प्रखंड अध्यक्ष चुना गया।
चयन के बाद कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर उनका भव्य स्वागत किया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने संगठन को मजबूत करने और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से काम करने की बात कही। बैठक में उपेंद्र चौहान समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट