नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आलोक में शेखपुरवा गांव में छापामारी कर शराब की बिक्री करते विक्रेता को 85 लीटर महुआ शराब के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। वापसी के क्रम में देवरा गांव के पैन के पास शराब निर्माण के लिए फुलाये जा रहे करीब 50 किलोग्राम जावा महुआ को विनष्ट कर दिया।
थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा ने बताया गुप्त सूचना मिली कि शेखपुरवा गांव में नन्हू मांझी पिता स्व कैलाश मांझी द्वारा अपने घर के पास चहारदीवारी के अंदर शराब की बिक्री की जा रही है। सूचना के आलोक में गश्त कर रहे पीएसआई प्रकाश चौधरी को त्वरित कार्रवाई का आदेश निर्गत किया। आदेश के आलोक में की गयी छापामारी में पुलिस वाहन को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास किया लेकिन सतर्क जवानों ने धर दबोचा।
चहारदीवारी के अंदर ली गई तलाशी में 85 लीटर महुआ शराब बरामद होते ही गिरफ्तार कर लिया। वापसी के क्रम में देवरा गांव के पैन में शराब निर्माण के लिए फुलाये जा रहे करीब 50 किलोग्राम जावा महुआ घोल को विनष्ट कर दिया। इस बावत थाना कांड संख्या 73/26 दर्ज कर आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य जांच करा न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
भईया जी की रिपोर्ट