नवादा : एडीजी आईएएस अकादमी द्वारा आगामी 15 मार्च को वृहत पैमाने पर ज्ञान सूत्र प्रतिभा खोज सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता जिले के 15 हजार बच्चे भाग लेंगे। परीक्षा ऑफ लाईन के माध्यम से 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे। जिसका पुरस्कार वितरण समारोह आगामी 31 मार्च को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजन के साथ किया जाएगा।
संस्था के डायरेक्टर सह एडुकेटर आनंद राज ने बताया कि जिन विद्यार्थियों का सपना मैट्रिक और इंटर में टॉपर बनना है और सरकारी नौकरी करना है जिला मुख्यालय में पहली बार जिलास्तरीय आपके उज्जवल भविष्य के लिए हम प्रयासरत है।
हमारा सपना है जिले के छात्र -छात्राओं को बिहार टॉपर बनाना जिसमें टॉप 30 विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क शिक्षा व्यवस्था करना और 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले छात्रों को फी में 50% स्कॉलरशिप प्रदान करना तथा शिक्षा को बेहतर बनाना एवं गुरु शिष्य का संबंध को स्थापित करना।
परीक्षा तीन ग्रुप में होगा, जिसमें ए ग्रुप में कक्षा 06 से 08 और बी ग्रुप में 09 से 12 वीं तक एवं सी ग्रुप में स्नातक एवं सभी प्रतियोगी छात्रों को शामिल किया जाएगा। सफल छात्राओं को टैब ,मोबाईल फोन ,स्टडी किट डायरी एवं मेडल दिया जाएगा। नामांकन के लिए रजिस्ट्रेशन की राशि 50 रुपया रखा गया है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 13 मार्च 2026 है। फार्म नवादा कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।
भईया जी की रिपोर्ट