नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित योजनाओं—पीएमईजीपी (PMEGP)-1 एवं 2, पीएमएफएमई तथा पीएम विश्वकर्मा योजना—से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में महाप्रबंधक उद्योग ने अवगत कराया कि जिले में पीएमईजीपी योजना के अंतर्गत कुल 68 लक्ष्य निर्धारित किए गए थे, जिनमें से 51 आवेदनों का निष्पादन किया जा चुका है, जबकि शेष आवेदन लंबित हैं।
इस पर जिला पदाधिकारी ने निर्देश दिया कि शेष बचे सभी आवेदनों को एक सप्ताह के भीतर आवश्यक कार्रवाई करते हुए निष्पादित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जिन बैंकों द्वारा अब तक आवेदनों की स्वीकृति नहीं दी गई है, वे स्वीकृति प्रदान करते हुए 13 मार्च 2026 को लगाए जाने वाले कैंप तक सभी लंबित मामलों को शून्य करें।
पीएमएफएमई योजना की समीक्षा के क्रम में बताया गया कि कुल 174 लक्ष्य के विरुद्ध 105 मामलों का निष्पादन किया जा चुका है। जिला पदाधिकारी द्वारा महाप्रबंधक उद्योग को शेष मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में महाप्रबंधक, उद्योग श्री राजेश्वर राव, एलडीएम श्री मनीष कुमार, सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।