By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
अपराध

गैंगरेप के बाद खंती से सिर फोड़ा, फिर साड़ी से गला घोंट हत्या, नवादा कांड का 24 घंटे में खुलासा

Amit Dubey
Last updated: February 19, 2026 1:03 pm
By Amit Dubey 200 Views
Share
4 Min Read
नवादा, गैंगरेप, हत्या, खंती, प्रहार, सिर, साड़ी, गला, घोंटा, महिला, खेत, सिंचाई, 3 गिरफ्तार
SHARE

बिहार के नवादा में रोह थानांतर्गत समरैठा गांव में एक 47 साल की महिला के साथ गैंगरेप और फिर बेरहमी से उसकी हत्या के मामले का पुलिस ने 24 धंटे के अंदर खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार गैंगरेप के बाद सबूत मिटाने और बदला लेने नीयत से महिला की हत्या कर दी गई। कहा गया कि सामूहिक दुष्कर्म के बाद हैवानों ने खंती से सिर पर प्रहार किया और फिर महिला की साड़ी से उसका गला घोंट दिया। पुलिस और एसआईटी ने इस कांड के मुख्य साजिशकर्ता दिलीप यादव, रामस्वरूप राजवंशी और एक नाबालिग आरोपी को तकनीकी सर्विलांस और मानवीय साक्ष्य के आधार पर धर दबोचा। जबकि इस कांड के दो अन्य अज्ञात आरोपियों की तलाश जारी है।

Contents
सिंचाई करती महिाला को बनाया हवस का शिकारगैंगरेप के बाद ख्ंती से प्रहार, फिर साड़ी से घोंटा गलाजमीन विवाद में लिया गया बदला
- Advertisement -

सिंचाई करती महिाला को बनाया हवस का शिकार

नवादा SP अभिनव धीमान ने बताया कि मृतक अनीता देवी शाम को अपने बच्चों के साथ अपने गेहूं के खेत में सिंचाई करने गई थी। देर शाम उसने अपने बच्चों को मवेशियों का दूध निकालने के लिए घर भेज दिया, जबकि वह खुद अपना काम खत्म करने के लिए खेत पर ही रुकी रही। महिला के इसी अकेलेपन का फायदा उठाकर मुख्य आरोपी दिलीप यादव अपने चार साथियों के साथ वहां आ धमका और उन्होंने महिला को घेर लिया तथा बारी-बारी से उसके साथ गैंगरेप किया। फिलहाल पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल लोहे की खंती, मुख्य आरोपी के खून से सने कपड़े, मृतक की चूड़ियां, मंगलसूत्र और चप्पलें बरामद की हैं।

गैंगरेप के बाद ख्ंती से प्रहार, फिर साड़ी से घोंटा गला

हैवानियत यहीं नहीं रुकी। रेप के बाद आरोपी महिला को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर ले गए और उसे मारने की साजिश रची। मुख्य आरोपी दिलीप यादव ने लोहे की खंती (खुदाई का औजार) से उसके सिर पर ज़ोर से वार किया, जिससे उसका सिर फट गया। उसकी मौत पक्की करने के लिए अपराधियों ने महिला की ही साड़ी का सिरा उसके गले में लपेटकर फंदा बनाया और तब तक गला घोंटा जब तक उसकी सांसें बंद नहीं हो गईं।

जमीन विवाद में लिया गया बदला

पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि इस जघन्य रेप और मर्डर को किसी पुराने क्रिमिनल रिकॉर्ड की वजह से आरोपियों ने अंजाम नहीं दिया, बल्कि ज़मीन के एक छोटे झगड़े के प्रतिशोध में इस कांड को बदला लेने के लिए किया। आरोपी दिलीप यादव और मृतक के परिवार के बीच खलिहान में पानी देने और जानवरों को चारा खिलाने को लेकर लंबे समय से तनाव था। इसी गुस्से को निकालने के लिए दिलीप ने यह भयानक जुर्म किया। वारदात के बाद सदर SDPO के नेतृत्व में एक एसआईटी बनाई गई जिसने टेक्निकल सबूतों और लोगों की जानकारी के आधार पर 24 घंटे के अंदर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल सभी को कोर्ट में पेशी के बाद जेल भेज दिया गया है।

- Advertisement -
TAGGED: 3 गिरफ्तार, खंती, खेत, गला, गैंगरेप, घोंटा, नवादा, प्रहार, महिला, साड़ी, सिंचाई, सिर, हत्या
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अरवल में जलियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी मनाई गई 
बिहारी समाज
सब्जी मंडी से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिसकर्मियों ने मदद के बजाय थाने जाने को कहा
बिहारी समाज
एसएफसी गोदाम जांच में पायी गयी अनियमितता
बिहारी समाज
जिला पत्रकार सम्मेलन में होनहार छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अरवल में जलियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी मनाई गई 
बिहारी समाज
सब्जी मंडी से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिसकर्मियों ने मदद के बजाय थाने जाने को कहा
बिहारी समाज
एसएफसी गोदाम जांच में पायी गयी अनियमितता
बिहारी समाज
जिला पत्रकार सम्मेलन में होनहार छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

अरवल में जलियांवाला बाग हत्याकांड की 107वीं बरसी मनाई गई 

अरवल - भाकपा माले ( सी पी आई एम एल) के जिला…

By Swatva
बिहारी समाज

सब्जी मंडी से मोटरसाइकिल चोरी, पुलिसकर्मियों ने मदद के बजाय थाने जाने को कहा

बाढ़(पटना) : पटना जिले के बाढ़ थाना अंतर्गत सब्जी मंडी से सोमवार…

By Swatva
बिहारी समाज

एसएफसी गोदाम जांच में पायी गयी अनियमितता

नवादा : जिले के हिसुआ विधायक द्वारा नरहट एसएफसी में पायी गयी…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला पत्रकार सम्मेलन में होनहार छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित 

नवादा : जिला पत्रकार संगठन की नरहट इकाई द्वारा रविवार को नरहट…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?