नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत द्वितीय अपीलों की सुनवाई की। द्वितीय अपील के तहत कुल 08 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 05 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निवारण कर दिया गया।
प्रस्तुत द्वितीय अपीलवादों में अंचल अकबरपुर, थाना नेमदारगंज, ग्राम असमा के जीवन लाल यादव द्वार भूमि की नापी कराने, अंचल नवादा, थाना मुफस्सिल, ग्राम माधोविगहा के पंकज कुमार सिंह द्वारा प्राथमिकी दर्ज करने, अंचल रजौली, ग्राम धमनी के बिन्देश्वरी मिस्त्री द्वारा निजी जमीन पर सड़क निर्माण, नगर परिषद हिसुआ, वार्ड संख्या-12, ग्राम नेपुरा के अरविंद कुमार वशिष्ठ द्वारा तृतीय एम.ए.सी.पी. की अंतर राशि की गलत गणना तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ओढ़नपुर के मो. ताजउद्दीन द्वारा फरवरी 2012 के वेतन भुगतान से संबंधित मामलों में ऑनलाइन द्वितीय अपील दायर की गई थी। संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जांच प्रतिवेदन भेजे जाने के उपरांत शिकायतों का निष्पादन कर दिया गया।
भईया जी की रिपोर्ट