By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजपाट

रामविलास ‘बेचारा’ विवाद पर विधानसभा में फिर हंगामा, RJD का काउंटर अटैक

Amit Dubey
Last updated: February 17, 2026 12:35 pm
By Amit Dubey 128 Views
Share
4 Min Read
रामविलास, बेचारा, विधानसभा, हंगामा, RJD, काउंटर अटैक
SHARE

बिहार विधानसभा के बजट सत्र के 11वें दिन आज मंगलवार को सदन के अंदर और बाहर चिराग पासवान की पार्टी के विधायकों ने राजद के खिलाफ एक बार फिर विरोध प्रदर्शन किया। इनका साथ जदयू ने भी दिया। सदन के अंदर मंत्री अशोक चौधरी ने राजद पर दलितों के अपमान का आरोप लगाया। वहीं राजद समेत तमाम विपक्ष ने सरकार को कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा के मुद्दे पर घेरने की कोशिश की। विधानसभा में आज की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही लोजपा आर के विधायकों ने पोर्टिको में राजू तिवारी के नेतृत्व में राजद के खिलाफ हंगामा शुरू कर दिया। चिराग की पार्टी के विधायक राजू तिवारी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को राष्ट्रीय जनता दल के विधायकों ने अपमानित किया है। उन्हें ‘बेचारा’ कहा गया। यह अन्याय है। राजद को जनता के सामने माफी मांगनी चाहिए। चिराग पासवान की पार्टी के सभी विधायक आज भी हाथों में तख्तियां लेकर प्रदर्शन करते दिखे।

- Advertisement -

उधर सदन के अंदर मंत्री लखेंद्र रोशन ने ‘बेचारा’ विवाद पर कहा कि राजद वाले आज रामविलास पासवान को कोई पहली बार अपमानित नहीं कर रहे, बल्कि इससे पहले भी कई बात अपमानित करते रहे हैं। राजद वालों ने रामविलास पासवान के साथ भीतरघात किया था। सदन के अंदर यह लोग माफी नहीं मांगेगे। यह थेथरलॉजी करना ज्यादा बेहतर समझते हैं। वहीं लोजपा आर सदस्यों के समर्थन में जदयू नेता और मंत्री अशोक चौधरी आगे आए और कहा कि राजद ने दलितों का हमेशा अपमान किया है। इसके लिए राजद वालों को माफी तो मांगनी ही चाहिए। इसपर राजद विधायकों ने विरोध किया जिसके बाद हंगामा होने लगा। विधानसभा अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को शांत करवाया।

इसी विवाद के दौरान राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास बैशाखी पर चलने वाली पार्टी है। अकेले लड़कर लोजपा मुखिया चुनाव भी नहीं जीत सकती है। यह लोग आंदोलन पर क्या बात करेंगे? लालू और तेजस्वी को यह लोग नहीं झुका सकते हैं। आज जितने लोग धरना पर बैठे हैं, उनमें से पूछिएगा कि क्या कभी रामविलास पासवान की पार्टी का झंडा उठाए हैं। उन्होंने कहा कि मैं पासवान जाति से आता हूं। मैं दलित का बेटा हूं। स्वर्गीय रामविलास पासवान हमेशा हमलोगों के आईकोन रहे हैं। मैंने सदन में रामविलास पासवान की मूर्ति लगाने की मांग की। लेकिन, राजू तिवारी यह बात पची नहीं। उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। रामविलास पासवान दलितों के मसीहा रहे लेकिन उनकी मूर्ति बिहार में कहीं भी या सदन में क्यों नहीं लगेगी। मैं किसी भी कीमत पर राजू तिवारी से माफी नहीं मागूंगाा।आप बताइए कि अरुण जेटली का बिहार में क्या योगदान था जो उनकी मूर्ति लग गई। लेकिन, आज तक रामविलास पासवान की मूर्ति क्यों नहीं लगी बिहार में? दलित विरोधी लोग ऐसा करने नहीं दे रहे हैं। मैं मरते दम तक रामविलास पासवान की मूर्ति लगाने की मांग करता रहूंगा।

TAGGED: RJD, काउंटर अटैक, बेचारा, रामविलास, विधानसभा, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
ट्रांसफर, 4 IPS, लखीसराय, नवगछिया, नया SP, बाढ़, एसडीपीओ
अपराध

4 IPS समेत बिहार में 6 पुलिस अफसरों का तबादला, लखीसराय और नवगछिया में नए SP

नीतीश सरकार ने आज बुधवार को 4 IPS समेत कुल 6 पुलिस…

By Amit Dubey
केसी त्यागी, छोड़ी, JDU, सदस्यता, नवीनीकरण, नहीं, इस्तीफा, जॉर्ज, नीतीश, शरद
देश-विदेश

केसी त्यागी ने छोड़ी JDU, अब नहीं करेंंगे पार्टी सदस्यता का नवीनीकरण

नीतीश कुमार के काफी करीबी रहे वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने अब…

By Amit Dubey
पप्पू यादव, हार, RS चुनाव, MGB, सिर-फुटौव्वल, तेजस्वी, आड़े हाथ
चुनाव

RS चुनाव में हार के बाद MGB में सिर-फुटौव्वल, तेजस्वी को पप्पू यादव ने आड़े हाथ लिया

बिहार में राज्यसभा की 5 सीटों के लिए हुए चुनाव में NDA…

By Amit Dubey
शिवेश राम, 30 वोट, MGB, एडी सिंह, 37 वोट, कैसे जीते, RS चुनाव, काउंटिंग, गणित
देश-विदेश

महज 30 वोट लाकर चुनाव में 37 वोट लाने वाले MGB के एडी सिंह से कैसे जीत गए शिवेश राम? जानें RS काउंटिंग का पूरा गणित

राज्यसभा चुनाव में बिहार की सभी 5 सीटों पर एनडीए ने जीत…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?