नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के विद्युत विभाग कि टीम ने सघन छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान लौंद चमोथा गांव निवासी मनोज मालाकार पर बीस हजार चार सौ बारसठ, दीपक मालाकार 20708, झालो चौधरी, नो हजार नो सौ एकावन, सुबोध मालाकार चौदह हजार पांच सौ चौहतर, कारू चौधरी नो हजार नो सौ बाईस, बबलू मालाकार पर बीस हजार चार सौ बारसठ, धर्मेंद्र मालाकार बीस हजार चार सौ बारसठ जुर्माना के साथ सिरदला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया गया है।
जेई मो नसरुद्दीन अंसारी ने बताया कि सभी आरोपित एल टी तार में डायरेक्ट टोका लगाकर बिजली चोरी कर हजारों रुपया का राजस्व का नुकशान पहुंचाया जा रहा था। इस कार्यवाई से अन्य बिजली चोरों में हड़कंप ब्याप्त हो गया है।
भईया जी की रिपोर्ट