नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड के पंचायत राज कार्यालय में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी परुषोत्तम चौधरी ने सभी पंचायत सचिव व जेई के साथ बैठक किया। बैठक में स्ट्रीट सोलर लाइट का भैतिक सत्यापन कर अब तक प्रत्येक पंचायत के कितने वार्ड में लाइट लगी है और कितना लाइट खराब हुआ है एवं और कितने वार्ड में लाइट लगना बाकी है इसकी पुरी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिया।
बीपीआरओ ने बताया कि वार्ड एक से लेकर दस नम्बर वार्ड तक प्रत्येक पंचायत में स्ट्रीट सोलर लाइट लगवाया गया। क्षेत्र के सांढ़-मँझगवा पंचायत में बाइस वार्ड है। अबतक दस लाइट लगी है, जबकि अब्दुल पंचायत में दस वार्ड है वहाँ सभी वार्ड के गली ,सडक, चौक चौराहे पर दूधिया स्ट्रीट सोलर लाइट लगने से गाँव शाम ढलते ही लाइट जगमगाने लगाता है। डेढ़ सौ सोलर लाइट में बारह से पंद्रह सोलर लाइट खराब रहने के कारण नही जल रहा है।
जेई असलम आलम, सैफ आलम,सचिव मनोज कुमार, दिनेश कुमार, खीरु कुमार, रंधीर कुमार आदि ने बताया कि सभी लाइट भिन्न भिन्न कम्पनी के रहने के कारण संवेदक के कर्मी खराब लाइट को बनाने में लापरवाही बरत रहे हैं। सभी वार्ड स्तर पर पुनः जाँच कर खराब लाइट को जल्द ठीक करवाकर गांव को दूधिया रौशनी दी जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट