नवादा : जिले की गोविंदपुर पुलिस ने विशनपुर गांव में छापामारी कर गौशाला में छिपाकर रखे गए 33 लीटर महुआ व अंग्रेजी शराब की बोतलें बरामद की है। इस क्रम में गौशाला में रखे ग्लैमर मोटरसाइकिल जब्त कर थाना लाया गया।
बताया जाता है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि विशनपुर गांव के राहुल उर्फ सन्नी कुमार ने अपने गौशाला में महुआ व अंग्रेजी शराब बिक्री के लिए छिपाकर रखा है। सूचना के आलोक में पुलिस बलों ने गौशाला में छापामारी कर छिपाकर रखे गए 33 लीटर महुआ व अंग्रेजी शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की।
इस क्रम में गौशाला में रखे ग्लैमर मोटरसाइकिल को जब्त कर थाना लाया। जब्त मोटरसाइकिल के कागजातों की मांग की गयी है ताकि यह पता लगाया जा सके कि मोटरसाइकिल चोरी का तो नहीं। मौके से कारोबारी फरार होने में सफल रहा। इस बावत उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई आरंभ कर दी गयी है।
भईया जी की रिपोर्ट