नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के बोनी नगवां आहर् के मैदान में राजद विधायक प्रत्याशी सह पूर्व ज़िप अध्यक्ष पिंकी भारती ने अपने जन्म दिन के शुभ अवसर पर क्रिकेट टूनामेंट का विधिवत उद्घाटन किया।
रजौली विधान सभा के कर्मठ जुझारु नेत्री श्री मति पिंकी भारती जी मुख्य अतिथि ने एस आई जीतेन्द्र मिश्रा, पैक्स अध्यक्ष राजो प्रसाद, ब्यापार मंडल सचिव सह मुखिया प्रत्याशी अनिल यादव ने कहा कि खेल युवाओं के बिच एकता, समूह एवं भाई चारा का संदेश देता है साथ खेल से युवा वर्ग के लोगो के शारीरिक व मानसिक रूप सम्पूर्ण विकास होता है।
मौके पर बोनी नगवा विद्यालय के प्रधान शिक्षक मुना कुमार शर्मा, कुमार गौरव जी, प्रहलाद कुमार भैया, मनीष कुमार स्वर्णकार मौजुद रहे। उद्घाटन के पहले दिन बोनी नगवा व सिरदला बरबीघा कि टीम के बिच क्रिकेट टूनामेंट खेला गया।
भईया जी की रिपोर्ट