नवादा : सांसद विवेक ठाकुर ने दिल्ली में माननीय रेलमंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी से शिष्टाचार मुलाकात कर नवादा–पावापुरी नई रेल लाइन के निर्माण कार्य को प्रारंभ करने हेतु बजट आवंटन के लिए आभार व्यक्त किया। साथ ही तिलैया–कोडरमा नई रेल लाइन के निर्माण कार्य की प्रगति स्थिति पर भी विस्तार से चर्चा किया। ये दोनों नई रेल परियोजनाएं विकसित नवादा की दिशा में अत्यंत महत्वपूर्ण कदम हैं।
इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से नवादा सीधे पटना एवं दिल्ली मेन लाइन से जुड़ेगा, जिससे क्षेत्र की रेल कनेक्टिविटी सशक्त होगी। इससे स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलने के साथ-साथ व्यापार, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं पर्यटन के क्षेत्र में नई गति आएगी। यह परियोजना नवादा सहित आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में मील का पत्थर सिद्ध होगी। मुलाकात के दौरान नवादा संसदीय क्षेत्र में रेलवे द्वारा संचालित वर्तमान विकास कार्यों एवं आगामी योजनाओं पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
यात्रियों की सुविधाओं को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक सुझाव भी माननीय रेलमंत्री जी के समक्ष रखे गए। उन्होंने बताया कि जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप विकास कार्य सुनिश्चित कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। रेलवे विकास के प्रत्येक चरण में नवादा की जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हों, यही हमारा संकल्प है।
भईया जी की रिपोर्ट