नवादा : जिला उत्पाद टीम को मिली गुप्त सूचना के आधार पर सोनरपट्टी रोड, वार्ड नं. 24 का निवासी करण कुमार पिता- धर्मेन्द्र चौधरी के द्वारा मिर्जापुर एवं आसपास के क्षेत्रों में घूम घूम कर शराब बेच रहा है।
सूचना पर नागो लकड़ा अवर निरीक्षक मद्य निषेध के नेतृत्व में घेराबंदी किये जाने पर करण कुमार के पास से राॅयल स्टैग डिलक्स व्हीस्की 750 एम एल का दो बोतल मात्रा 1.5 लीटर बरामद कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने बतलाया कि वह बासोडीह से शराब लाकर बेचता है। उत्पाद थाना नवादा कांड संख्या 151/26 दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट