नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने कार्यालय प्रकोष्ठ में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के अंतर्गत द्वितीय अपील की सुनवाई की । सुनवाई में कुल 08 परिवादी उपस्थित हुए, जिनमें से 06 मामलों का ऑन-स्पॉट निष्पादन कर दिया गया।
प्रस्तुत द्वितीय अपीलवाद में प्रखंड रजौली के रौनक कुमार द्वारा पुस्तकालय निर्माण के संबंध में, वारिसलीगंज के विश्वमोहन प्रसाद द्वारा कचरा एवं सफाई हेतु एग्रीमेंट तथा एकरारनामा के विरुद्ध कार्य करवाने के संबंध में, अंचल अकबरपुर के अंकित कुमार एवं अमित कुमार पांडेय द्वारा दखल-कब्जा दिलाने के संबंध में, अंचल अकबरपुर अंतर्गत ग्राम कुहिला के पिंटु कुमार द्वारा सोलर लाईट लगाने के संबंध में तथा पार नवादा रेलवे लाईन के राजेश कुमार द्वारा सरकारी रास्ते पर अवैध रूप से ठेला लगाकर किए गए अतिक्रमण के संबंध में बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के तहत ऑनलाईन द्वितीय अपील दायर की गई थी।संबंधित पदाधिकारियों द्वारा प्राप्त जाँच प्रतिवेदन के आधार पर परिवादों का निष्पादन किया गया।
भईया जी की रिपोर्ट