नवादा : नवादा अनुसूचित जाति/जन जाति थाना कांड संख्या-09/26 में रहे नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीऊ होने के कारण पीड़ित परिवार संग15 फरवरी को व्यवहार न्यायालय के पास आमरण अनशन करने से सम्बंधित पत्र अनुमंडल दण्डाधिकारी नवादा को दी गई है। इसकी प्रति जिला पदाधिकारी ,पुलिस अधीक्षक, मुख्य न्यायाधीश उच्च न्यायालय पटना,और प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नवादा को दी गई है।
बता दें कि 30 जनवरी 2026 को दिन के करीब 1 बजे अम्बिका विगहा गांव में एक जमीन को लेकर व्यवहार न्यायालय में वकालत करने वाली दलित महिला बेबी कुमारी पर जानलेवा हमला कर जख्मी कर दिया गया था।इससे सम्बंधित मामला अनुसूचित जाति/जन जाति थाना में दर्ज की गई थी। परन्तु पुलिस आज तक नामजद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नही कर रही है।
अभियुक्त खुलेआम रोड पर घूम रहें हैं और पीड़ित परिवार भयवश न्यायालय जाना छोड़ दी है। विवश और लाचार होकर 15/2/2026 को आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर है। ऐसे में पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान लगने लगा है।
भईया जी की रिपोर्ट