नवादा : नगर के स्टेशन रोड सोनार पट्टी निवासी अधिवक्ता संतोष कुमार पिता स्व. यमुना प्रसाद कविराज ने नगर थाना कांड संख्या 876/25 के आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को ले एसपी को आवेदन दिया है। आवेदन में कहा गया है कि 19 जुलाई 2025 को 10-12 की संख्या में रहे भूमि माफियाओं के द्वारा घर पर चढ़कर तांडव मचाया गया था।
इसके बाद पीड़ित के द्वारा घटना की सूचना नगर थाना पुलिस को देते हुए प्राथमिकी संख्या 876/25 दर्ज कराई गई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद आरोपितों के द्वारा अग्रिम जमानत लेने का प्रयास किया गया, लेकिन न्यायालय द्वारा उसे खारिज कर दिया गया। कई महीनों के बाद भी अब तक आरोपितों की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिससे सभी आरोपित बेखौफ होकर घूम रहे हैं।
इतना ही नहीं आरोपितों के द्वारा केस वापस लेने की धमकी दिया जा रहा है जिससे पीड़ित परिवार डरा हुआ है और किसी अप्रिय घटना की आशंका जता रहा है। पीड़ित का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
भईया जी की रिपोर्ट