– अवैध खनन और परिवहन पर सख्ती के निर्देश
नवादा : समाहरणालय सभाकक्ष में जिलाधिकारी रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था, मद्य निषेध, अवैध खनन, भूमि विवाद, बाल श्रम उन्मूलन एवं किशोर श्रम निषेध जैसे विविध विषयों पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा की गई। जिला पदाधिकारी द्वारा मद्य निषेध के क्रियान्वयन हेतु की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि मार्च के प्रथम सप्ताह में ही होली का पर्व मनाया जाना है इस अवसर पर शराब की आवाजाही में काफी वृद्धि की संभावना रहेगी इसके लिए जिला अंतर्गत शराब निर्माण के जो भी केंद्र है और पूर्व से हॉटस्पॉट चिन्हित है उन सबों पर सघन अभियान चलाया जाए।
उनके द्वारा यह भी कहा गया कि सभी पुलिस थानों में चौकीदारी परेड कराकर उनसे शराब निर्माण बिक्री स्थलों के संबंध में सूचनाएं एकत्र की जाए और चौकीदार से प्राप्त सूचना के आलोक में सभी शराब निर्माण केंद्रों पर छापामारी की जाए। बॉर्डर चेक पोस्ट और उसके वैकल्पिक मार्गो से जो मोटरसाइकिल और फोर व्हीलर से शराब का परिवहन किया जा रहा है उसके विरुद्ध सधन अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। आगामी होली पर्व को लेकर अतिरिक्त बल प्राप्त कर नए स्थान पर यदि चेक पोस्ट की आवश्यकता हो तो उसको भी जिला पदाधिकारी द्वारा सक्रिय करने का निर्देश पुलिस एवं उत्पाद पक्ष को दिया गया।
विनष्टीकरण हेतु लंबित 18531 लीटर शराब लंबित पाए जाने पर जिला पदाधिकारी चिंता प्रकट की गई इसे शीघ्र विनष्ट करने का निर्देश दिया गया। नीलामी के लिए लंबित 455 वाहनों के नीलामी हेतु शीघ्र कार्रवाई का निर्देश अधीक्षक मद्य निषेध को दिया गया। बैठक में जिला खनन पदाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में अप्रैल 2025 से जनवरी 2025 तक कृत्य कार्रवाई का विवरण दिया गया जिसमें छापेमारी 1327, प्राथमिकी 209, गिरफ्तारी 62, जप्त वाहन 401, एवं वसूली की गई राशि 550.53 लाख रुपए है। ईंट भट्ठों के अंतर्गत बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में ईंट भट्ठों की संख्या 231, पूर्ण भुगतान ईंट भट्ठों की संख्या 101 एवं वसूली की गई राशि 117.11 है।
जिलाधिकारी ने अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु प्रभावी एवं सतत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इससे जिले में विधि-व्यवस्था संधारण में भी सहायता मिलेगी। उक्त बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं रजौली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर एवं रजौली, उत्पाद अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट