नवादा : राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय सचिव सह प्रवक्ता नीलम प्रवीण ने पद के साथ ही दल की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इससे संबंधित आवेदन राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेजा है। भेजे गए इस्तीफे में व्यक्तिगत कारण बताया है।
इसके साथ ही दल में सम्मान देने के राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत तमाम नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। बता दें नीलम प्रवीण व्यवहार न्यायालय में अधिवक्ता हैं। उनके दलीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने से कार्यों में व्यवधान उत्पन्न हो रहा था। ऐसे में इस्तीफा उनके कार्यों को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा।
भईया जी की रिपोर्ट