By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

BJP अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सत्र में शामिल हुए नितिन नवीन, CM से जवाब को लेकर विपक्ष का हंगामा

Amit Dubey
Last updated: February 10, 2026 1:17 pm
By Amit Dubey 60 Views
Share
4 Min Read
नितिन नवीन, विधानसभा, BJP अध्यक्ष, बजट सत्र, CM, जवाब, विपक्ष, हंगामा,कानून—व्यवस्था
SHARE

भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन ने आज मंगलवार को पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लिया। बजट सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में हिस्सा लेने जब नितिन नवीन विधानसभा पहुंचे तो वहां एनडीए नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर उनके स्वागत के लिए खड़े एनडीए के कई वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें गुलदस्ता देकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान एलजेपी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी, आरएलएम विधानमंडल दल के नेता माधव आनंद, बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सहित कई सीनियर नेता उपस्थित थे। नितिन नवीन पटना के बांकीपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। बीजेपी सूत्रों का कहना है कि विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा लेने के बाद नितिन नवीन आज ही दिल्ली लौट जाएंगे।

Contents
सदन में सभी ने किया स्वागतकानून व्यवस्था पर हंगामा
- Advertisement -

सदन में सभी ने किया स्वागत

सदन में नितिन नवीन को सभी दलों के नेताओं ने नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने नितिन नवीन की कार्यशैली और उनके व्यक्तित्व की सराहना करते हुए सदन में कहा कि वे अपनी नई जिम्मेवारी में ना सिर्फ खरे उतरेंगे बल्कि उनकी उपलब्धियां यह साबित करती हैं कि अब हम बिहारियों पर देश के लोग बखूबी भरोसा करते हैं। उन्होंने कहा कि नितिन नवीन के भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद एनडीए, ​भाजपा और बिहार चमक उठा है। अपनी युवा पहचान और नेतृत्व क्षमता के बल पर ही आज हमारे नवीन बाबू आज इस पद पर पहुंचे हैं।

कानून व्यवस्था पर हंगामा

इस मौके पर डिप्टी सीएम और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने कहा कि आज का दिन इस सदन और बिहार के लिए ऐतिहासिक है। यह पहला मौका है जब इस सदन का कोई सदस्य इतनी बड़ी पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व संभाल रहा है। इसके अलावा आज सदन में एनडीए में शामिल तमाम दलों के नेताओं ने नितिन नवीन को बधाई दी और उनकी नेतृत्व क्षमता की प्रशंसा की। इससे पहले आज बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी इस बात की जानकारी दी कि नितिन नवीन विधानसभा की पहली पाली के सत्र में भाग लेंगे। इसके बाद वे आज ही नई दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे जहां वे पार्टी की राष्ट्रीय बैठकों में भाग लेंगे।

इधर, बिहार विधानसभा का आज का सत्र शुरू होने के साथ ही विपक्षी विधायकों ने कानून—व्यवस्था के प्रश्न पर हंगामा शुरू कर दिया। कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सीएम नीतीश कुमार से जवाब क्भ्के मांग करते हुए शोरगुल करने लगा। इसपर बिहार सरकार के मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष मुख्यमंत्री से जवाब मांग रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के साथ-साथ पूरा पूरा कैबिनेट विपक्ष के सवालों पर जवाब देने को तैयार है। लेकिन विपक्षी सदस्य नियमावली के तहत सवाल करें। वहीं आज चनपटिया के विधायक अभिषेक रंजन बिहार विधान सभा के परिसर में बिहार सरकार का पुतला लेकर प्रदर्शन करते नजर आए। बिहार में बेटियों को न्याय दिलाने की मांग को वे प्रदर्शन कर रहे थे। विपक्ष के सदस्य भी बिहार विधानसभा के मुख्य द्वार पर राज्य में खराब विधि व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। विपक्षी सदस्य हाथों में पोस्टर लेकर सरकार के खिलाफ कानून व्यवस्था की मांग पर नारेबाजी भी कर रहे हैं।

- Advertisement -
TAGGED: BJP अध्यक्ष, CM, कानून व्यवस्था, जवाब, नितिन नवीन, बजट सत्र, विधानसभा, विपक्ष, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

चिरांद को तत्काल राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए: ई. सच्चिदानंद राय
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ संस्कृति
सदन में भारी हंगामा, विपक्ष पूरे दिन के लिए निष्कासित, तेजस्वी का सीएम नीतीश पर तीखा हमला
बिहारी समाज
पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप, सुपौल से पूर्णिया तक दबिश
बिहारी समाज
पप्पू यादव, गिरफ्तार, मकान कब्जा, पीएमसीएच, 1995, केस, पूर्णिया, सांसद, गर्दनीबाग
31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को मिली जमानत, जल्द रिहाई
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

चिरांद को तत्काल राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए: ई. सच्चिदानंद राय
देश-विदेश बिहारी समाज लेटेस्ट न्यूज़ संस्कृति
सदन में भारी हंगामा, विपक्ष पूरे दिन के लिए निष्कासित, तेजस्वी का सीएम नीतीश पर तीखा हमला
बिहारी समाज
पनोरमा ग्रुप के ठिकानों पर छापेमारी से हड़कंप, सुपौल से पूर्णिया तक दबिश
बिहारी समाज
पप्पू यादव, गिरफ्तार, मकान कब्जा, पीएमसीएच, 1995, केस, पूर्णिया, सांसद, गर्दनीबाग
31 साल पुराने मामले में पप्पू यादव को मिली जमानत, जल्द रिहाई
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
देश-विदेश

चिरांद को तत्काल राष्ट्रीय धरोहर घोषित किया जाए: ई. सच्चिदानंद राय

पटना: बिहार विधान परिषद् में मंगलवार को एमएलसी ई. सच्चिदानंद राय ने…

By Prashant Ranjan
बिहारी समाज

सदन में भारी हंगामा, विपक्ष पूरे दिन के लिए निष्कासित, तेजस्वी का सीएम नीतीश पर तीखा हमला

पटना : बिहार विधानमंडल के बजट सत्र का मंगलवार का दिन हंगामे…

By Swatva
शरद पवार, PM, फोन, तबीयत, बिगड़ी, अस्पताल, भर्ती, सांस, दिक्कत
देश-विदेश

सांस लेने में दिक्कत के बाद शरद पवार अस्पताल में भर्ती, PM ने की फोन पर बात

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के मुखिया और दिग्गज नेता शरद पवार की तबीयत…

By Amit Dubey
अशोक चौधरी, विधान परिषद, गाली, मंत्री, सुनील कुमार, मार्शल, विपक्ष, MLC, निकलवाया, RJD
देश-विदेश

विप में सुनील कुमार ने अशोक चौधरी दी गाली, मार्शल बुला सभी विपक्षी MLC को सदन से निकलवाया

बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों में आज मंगलवार को सदन के…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?