नवादा : जिले के सिरदला ब्लॉक कार्यालय में पंचायत सचिव, पर्वेक्षक व कार्यपालक सहायक को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । बीडीओ दीपेश कुमार ने बताया कि प्रशिक्षक वरिय पदाधिकारी नवादा द्वारा प्रशिक्षिथ किया गया।
प्रशिक्षण में जन्म मृत्यु निबंधन कैसे करे और किन किन कारणों से निबंधन करने से बचें। लाभुक कितने दिन बाद निबंधन कराने आते हैं तो उन्हें उचित सलाह कैसे दें आदि विषय पर विस्तार पूर्वक प्रशिक्षण दिया गया। कुछ पंचायत सचिव ने प्रशिक्षण के दौरान सडक दुर्घटना कही और उनका मृत्यु कही और होता है तो वैसी परिस्थिति में मृत्यु निबंधन के बाद प्रमाण पत्र निर्गत करे या नही?
प्रशिक्षक ने स्पष्ट रूप से जानकारी दिया कि जिस अस्पताल में मृत्यु हुई है वहाँ से ही मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत होना सही है, यदि रेफर के बाद अस्पताल जाने के क्रम में रास्ते में ही एम्बुलेंश पर मृत्यु हो जाती है तो वह रास्ता का स्थान कहाँ है जिस पंचायत प्रखंड में पड़ेगा उसी पंचायत के पंचायत सचिव मृत्यु प्रमाण निर्गत करेंगे।
प्रशिक्षण के दौरान बीडीओ के साथ संबंधित पर्वेक्षक राकेश कुमार, राहुल कुमार, संजीव कुमार, संजय कुमार पंचायत सचिव मनोज कुमार, दिनेश चौधरी, रंधीर कुमार, खीरु कुमार, नवीन कुमार, विनीत कुमार, अमित कुमार समेत सभी कार्यपालक सहायक कर्मी उपस्थित रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट