नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड प्रमुख को किसी भी समय पदमुक्त किया जा सकता है। इससे संबंधित पत्र लोक प्रहरी सह आयुक्त मगध प्रमंडल को डीएम ने भेजा है। इसके साथ ही राज्य पंचायत राज ग्रामीण विकास विभाग को पदमुक्त करने की अनुसंशा भेजी गयी है।
बता दें प्रमुख के विरुद्ध जिले के बहुचर्चित आरटीआई कार्यकर्ता प्रणव कुमार चर्चिल ने वित्तीय अनियमितता का आरोप लगाया था। जांचोपरांत एसडीएम रजौली द्वारा किये गये जांच में आरोप को सत्य पाया गया था। उन्होंने डीएम को अपना प्रतिवेदन समर्पित किया था। प्रतिवेदन के आलोक में उपरोक्त आदेश पारित कर प्रस्ताव लोक प्रहरी के साथ संबंधित अधिकारियों को भेजा गया।
प्रति आरटीआई कार्यकर्ता को उपलब्ध कराई गई है। इस प्रकार जिले में पहला ऐसा अवसर होगा जब किसी प्रमुख को पदच्युत होना पड़ेगा। इसके अलावा राशि की वसूली के लिए प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तारी की गाज गिरने की संभावना है सो अलग।
भईया जी की रिपोर्ट