नवादा : दिवंगत जिला जज को व्यवहार न्यायालय परिसर में प्रभारी जिला जज की अध्यक्षता में अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। उपस्थित लोगों ने शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन आंखों से विदाई दी।
व्यवहार न्यायालय में कार्यरत दंडाधिकारियों, कर्मचारियों व अधिवक्ताओं के अलावा गणमान्य लोगों ने शव पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी की आंखें नम थीं। जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव संत शरण शर्मा ने अधिवक्ताओं की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अल्प कार्यकाल में उनके द्वारा अधिवक्ताओं के हित में किये गये कार्यों को याद करते हुए अंतिम विदाई दी।
बता दें जिला जज शिल्पी राज की सरकारी आवास में अचानक तबीयत खराब होने के बाद उन्हें धर्मशिला निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव अंतिम दर्शन के लिए व्यवहार न्यायालय लाया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आना शेष है।
भईया जी की रिपोर्ट