नवादा : गुप्त सूचना के आलोक में वाहन जांच अभियान के क्रम में शनिवार 7 फरवरी की सुबह NH 20 पर नेमदरगंज थाना क्षेत्र के बरेब गांव के समीप एक ऑटो से 21.750 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया। ऑटो चालक सचिन कुमार, पिता सिकंदर यादव, ग्राम मझने, थाना गांवां, जिला गिरिडीह (झारखंड) को गिरफ्तार किया गया।
बिना निबंधन संख्या वाले उक्त ऑटो की तलाशी के दौरान निम्नलिखित विदेशी शराब बरामद की गई
इंपिरियल ब्लू रिज़र्व ग्रेन व्हिस्की 750 एम.एल. की 12 बोतल (कुल मात्रा 9.000 लीटर), इंपिरियल ब्लू रिज़र्व ग्रेन व्हिस्की 375 एम.एल. की 22 बोतल (कुल मात्रा 8.250 लीटर), रॉयल स्टैग सुपीरियर व्हिस्की 750 एम.एल. की 6 बोतल (कुल मात्रा 4.500 लीटर)।
इस प्रकार कुल 40 बोतल विदेशी शराब, जिसकी कुल मात्रा 21.750 लीटर है, बरामद की गई। पूछताछ के क्रम में गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा बताया गया कि उक्त शराब बासोडीह से बरबीघा ले जाई जा रही थी। आधिकारिक तौर पर बताया गया कि उक्त जांच अभियान का नेतृत्व श्री न्यूटन, अवर निरीक्षक, मद्य निषेध द्वारा किया गया, जिसमें मद्य निषेध सिपाही श्री मोहम्मद इरफान अंसारी एवं श्रीमती रानी कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा।
भईया जी की रिपोर्ट