नवादा : जिले में हाल के दिनों में विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं में बृद्धि को लेकर लोग चिंतित हो रहे हैं। इस बीच देर रात थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के युवाओ की सजगता से चोरी करने आये चार चोरों को काफी दूर तक खदेड़ा। इस क्रम में तीन चोर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया, जबकि एक भाग निकलने में सफल रहा।
पकड़े गए सभी चोरों को डायल 112 को बुलाकर ग्रामीण द्वारा पुलिस को सौप। बताया गया कि पकड़े गए चोर आसपास के गांव के हैं। बता दें कि 23 जनवरी को सौर पंचायत की दौलतपुर गांव में एक ही रात तीन चारो में चोरी की घटना घटी थी। जिसमें नकदी समेत लाखो रुपये के जेवरात तथा अन्य कीमती सामानों की चोरी हुई थी। तब से दौलतपुर के ग्रामीण युवा रतजग्गा कर चौकसी बरत रहे थे।
इस क्रम में पुनः चोरों ने दौलतपुर गांव में चोरी की नियत से घुसा था। सामानो की चोरी कर एकत्रित करते समय युवाओ द्वारा खदेड़ कर तीन चोर को पकड वारिसलीगंज पुलिस के डायल 112 की टीम को बुला कर सौप दिया। एक माह पहले सिमरीडीह गांव में चोरों ने बन्द घर को निशाना बनाया था। जिसमें नकदी समेत करीब पांच लाख की चोरी की गई थी। गृहस्वामी नवादा में रहते थे। करीब एक सप्ताह पहले नप के माफी गांव में खुले में खड़ी तीन बाइक को चोर द्वारा चोरी कर ले जाया जा रहा था।
दो बुलेट बाइक में तकनीकी गड़बड़ी के कारण स्टार्ट नहीं हो पाया। फलस्वरूप चोर दो बाइक को बधार में फेंक दिया। जबकि एक अपाची बाइक को ले भागने में सफल हुआ। इसके अलावे पिछले दो सप्ताह में चोर ने अन्य छोटी बड़ी कई चोरी की घटनाओ को अंजाम दे चुका है। चोरी की घट रही घटनाओं ने क्षेत्रवासियों के रातों की नींद उड़ा दिया है। इस बाबत पुलिस द्वारा पूछ ताछ का हवाला देते हुए पकड़े गए चोर की पहचान उजागर नहीं किया है। संभव है कि पुलिस गिरफ्तार चोरों की निशानदेही पर अन्य चोरों की गिरफ्तारी कर पायेगी।
भईया जी की रिपोर्ट